महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है, वहीं दो क्लिनिक को सीज किया है। तो वहीं दर्जनों क्लीनिक पर नोटिस चस्पा जारी की गई है। नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राजेश चौधरी ने अपने टीम के साथ काली जगदीशपुर में छापेमारी की है।