लखीमपुर: उल्ल नदी के सेठ घाट पर 11 हजार दीपों से जगमगाएगी देव दीपावली, तैयारी जोर पर, नगर की सांस्कृतिक आत्मा को पुनर्जीवित करना
लखीमपुर खीरी जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले के उत्तरी छोर स्थित उल्ल नदी तट के सेठ घाट पर इस बार देव दीपावली उत्सव की भव्य तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही हैं। शनिवार को "आपन माटी" द्वारा संरक्षित देव दीपावली आयोजन समिति की बैठक सेठ घाट पर संपन्न हुई, जिसमें नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।