मोहन बड़ोदिया: ग्राम डंगीचा में मकान की खुदाई के दौरान निकली भगवान नंदी और शिवलिंग की प्रतिमा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन बड़ोदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगीचा में आज मंगलवार को ग्राम के केसर सिंह भिलाला के मकान की खुदाई करते समय शिवलिंग व नंदी निकले जिनका वीडियो आज मंगलवार रात 8 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लोग बड़ी संख्या में गांव पहुंचकर देख रहे है और भगवान की लीला बता रहे है