नागौर: दुपहिया वाहन फाइनेंस के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया
Nagaur, Nagaur | Jan 21, 2025 दुपहिया वाहन फाइनेंस करने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामला नागौर शहर के डीडवाना रोड स्थित दुपहिया वाहन फाइनेंस करने वाले बजाज फाइनेंस कंपनी के एक कार्मिक से जुड़ा है। मामले के अनुसार उक्त कार्मिक पर आरोप है कि पद पर रहते हुए बड़ी संख्या में लोगों से अलग-अलग डाउन पेमेंट के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए।