मिर्ज़ापुर: बसंत पंचमी से शुरू हुआ मां विंध्यवासिनी धाम में जिला जज, कमिश्नर व डीएम के सौजन्य से श्रद्धालुओं को पौधों का वितरण
विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी धाम में बसंत पंचमी शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ पौधों के प्रसाद वितरित करने का अभियान। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर राजेश प्रकाश जिला जज अरविंद मिश्रा एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संयुक्त रूप से किया। अब जो भी श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर निकलेंगे। वह फलदार सब्जी दार पौधे लेकर जाए। गमलो और घर पर लगाए।