रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है। डुमरांव की गैस एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि शहर में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। एजेंसी के अनुसार गुरुवार की सुबह 9 बजे ही बड़ी मात्रा में रसोई गैस का आवंटन प्राप्त हुआ है, जिससे आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।