जगाधरी: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने दशहरा ग्राउंड में की मीटिंग, कठोर फैसले लेने का किया निर्णय
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारी ने आज एक बैठक का आयोजन दशहरा ग्राउंड में किया। जहां पर उन्होंने मौजूदा सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय है ऐसे में हर कर्मचारी को अपनी वोट का इस्तेमाल कर इस सरकार को सबक सिखाना चाहिए। क्योंकि वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सरकार उनकी एक नहीं सुन रही।