खुखुंदू में अपने घर पर छड काटते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई ।रविवार की दोपहर 2:00 बजे रुदल पुत्र राजा अपने घर पर मशीन से छड काटा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसको लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।