हसनगंज: सपनी गांव में नाना के घर रह रहे 20 वर्षीय नाती का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार की सुबह लगभग 08 बजे ढेरुआ पंचायत अंतर्गत सपनी दुर्गा मंदिर समीप एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके नाना के घर में फंदे से लटका देखा गया। मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक करण लोहार अपने नाना जोगेंद्र लोहार सपनी गांव वार्ड संख्या 04 के यहां रहता था और सपनी में एक नीजी दुकान में मजदूरी का काम करता था।