कोल: अलीगढ़ में CBSE 10वीं गणित परीक्षा शुरू, 22 केंद्रों पर 9,500 छात्र-छात्राएं शामिल, CCTV निगरानी में नकलविहीन परीक्षा
Koil, Aligarh | Feb 17, 2026 अलीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। सुबह की पहली पाली में शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राएं समय से पहले पहुंच गए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इस महत्वपूर्ण परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।