भरतपुर: भरतपुर नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेंट पीटर्स स्कूल की दीवार तोड़ी
भरतपुर नगर निगम लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने में लगा हुआ है। आज नगर निगम ने सेंट पीटर स्कूल की दीवार को तोड़ा। स्कूल की तरफ से रोड़ की तरफ 10 से 15 फ़ीट तक एक अतिक्रमण किया हुआ था। नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। उसके बाद भी स्कूल की तरफ से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने दीवार को जगह-जगह तोड़ा।