इंदौर: ज़िला आबकारी विभाग की टीम ने ₹3 लाख की अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Indore, Indore | May 24, 2025 इंदौर के आबकारी विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में स्थित एक मकान से महंगी शराब बेची जाती है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली। जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली, जिसमें से कुछ शराब आरोपी द्वारा ऑटो रिक्शा में भी छुपाई गई थी। वही यह शराब हरियाणा की है। वही आबकारी अधिकारी ने इस पूरे मामले में जानकारी मीडिया को दी।