राजसमंद: चारभुजानाथ मंदिर में रंग पंचमी महोत्सव, चांदी की पिचकारियों से केसर के पानी की बौछार, सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित
चारभुजानाथ मंदिर में रंग पंचमी महोत्सव, चांदी की पिचकारियों से केसर के पानी की बोछारे, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे। राजसमंद रंग पंचमी के अवसर जिले के प्रमुख कृष्ण मंदिरों रंग पंचमी महोत्सव की धूम रही। इस अवसर पर मेवाड़ के प्रसिद्ध धाम गढ़बोर स्थित चारभुजा नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महोत्सव में भाग लिया और ठाकुरजी के संग होली खेली।