राजसमंद: ग्राम पंचायत पिपलांत्री के ग्रामीणों ने राजस्व ग्राम आरना को प्रस्तावित ग्राम पंचायत सापोल में नहीं जोड़ने की मांग की
राजसमन्द जिले के ग्राम पंचायत पिपलांत्री के राजस्व ग्राम आरना के निवासी जिला कलक्टर से आग्रह कर रहे हैं कि उन्हें प्रस्तावित ग्राम पंचायत सापोल में नहीं जोड़ा जाए। उनका तर्क है कि आरना ग्राम पंचायत पिपलांत्री से केवल 1 से डेढ किलोमीटर दूर है, जबकि प्रस्तावित ग्राम पंचायत सापोल 5-6 किलोमीटर दूर है और विपरीत दिशा में स्थित है।