मुरार: विनय नगर में घर के बाहर खड़ी महिला से सोने की चेन लूटकर फ़रार हुए बाइक सवार बदमाश, मामला दर्ज
Morar, Gwalior | Sep 14, 2024 ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में घर के बाहर खड़ी महिला की चेन बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। लुटेरे जिस बाइक पर आए थे उस पर नंबर नहीं थे, इसलिए फिलहाल लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। बहोड़ापुर स्थित विनय नगर सेक्टर-चार की रहने वालीं वंदना शर्मा के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।