दीगोद: अंता इलाके के रायपुरिया गांव में खेत पर कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Digod, Kota | Jan 12, 2025 अंता थाने के रायपुरिया गांव में खेत पर फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान अचेत हुए युवक की इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गयी पुलिस ने रविवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोप दिया। मृतक चंद्रप्रकाश खेत मे कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहा था कि वह अचेत हो गया।उसको परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर आये इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।