लालगंज फकुली मुख्य मार्ग के टोटहां चौक के समीप बुधवार को अज्ञात कार की ठोकर से साइकिल सवार दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परमानंदपुर निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र अरविंद सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फकुली की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को लालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज