चंडौस के गांव रेसरा में मंगलबार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और ईंट पत्थर बरसे। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने उपचार के लिए भेजा है। बुधवार को मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।