कैंपियरगंज: कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करमैनी घाट के बेलसर बंदे पर चलती बाइक में अचानक लगी आग बाइक सवार ने कूद कर बचाई जान
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करमैनी घाट के रिगौली बेलसर बंधे पर चलती बाइक में अचानक आग लग गई, जिसके बाद बाइक चला रहे शिक्षक ने कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई, शोर मचाने पर जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी, बाइक सवार शिक्षक ने धूल फेंक कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया था लेकिन आग नही बुझा।