लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र में एक युवक का नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया। हसनपुर पुलिया के पास नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान उन्नाव निवासी युवक के रूप में हुई है।