तरैया: तरैया गांव में तेल और राशन गोदाम में लगी भीषण आग, थाना पुलिस और दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Taraiya, Saran | Dec 11, 2024 तरैया गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजें के लगभग एक गोदाम में भीषण आग लग गई। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिलीप किराना दुकान के गोदाम में आग लग गई। जिसे समय रहते काबू पा लिया गया।