दातागंज: हजरतपुर पुल के समीप रामगंगा नदी में डूब कर एक व्यक्ति की हुई मौत
रविवार को बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र के सेहा नवीगंज गांव का रहने वाला 45 वर्षीय राजेश्वर उर्फ झब्बू पुत्र शंकर लाल घर से बिना बताये रामगंगा नदी में नहाने चला गया। थाना उसावा क्षेत्र के हजरतपुर पुल के समीप रामगंगा नदी में राजेश्वर उर्फ झब्बू डूब गया और उसकी मौत हो गई। हजरतपुर पुल के समीप उसके कपड़े रखे हुए थे। तो किसी ने परिजनों को सूचना दी।