हेरहंज: रामनवमी पर हेरहंज प्रखंड क्षेत्र में निकाली जाएंगी झांकियां और होगा कला कौशल का प्रदर्शन
रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को हेरहंज प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कई झांकियां निकाली जाएगी और कला कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न रामनवमी पूजा समिति के द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके पूर्व आज गुरुवार की देर शाम प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ो जगह पर महावीर झंडा गाड़ कर विधिवत पूजा अर्चना के तपश्चात प्रसाद वितरण किया गया l