कर्वी: चित्रकूट के भवरी गांव में समाजसेवी ने सैकड़ों गरीब ग्रामीणों, महिलाओं व पुरुषों को वितरित की जरूरत की सामग्री
रविवार सुबह 10 बजे समाजसेवी इंद्रेश मिश्रा ने लगभग 3 हजार महिलाओं को आगामी आने वाले त्योहार को लेकर पूजन सामग्री के साथ साड़ी का वितरण किया है,वही ऐसे हजारों गरीब जिनके पास ठंड से बचाव के लिए शॉल तक नहीं है,उन्हें कंबल उढ़ाकर उनका सम्मान किया है। ऐसे नेक कार्य की चर्चा अब क्षेत्र में हो रही है,और लोग इंद्रेश मिश्रा की प्रशंसा करते नही थक रहे है।