गिरिडीह: गिरिडीह जिले में हेलिकॉप्टर के चक्कर लगाने से लोगों में उत्सुकता और भ्रम
गिरिडीह जिले के आसमान में पिछले दो दिनों से लगातार हेलिकॉप्टर के चक्कर लगाने से लोगों में उत्सुकता और भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। रविवार को 1 बजे नगर भवन के बाहर उपायुक्त ने इसकी पूरी जानकारी दी।बताया गया कि शनिवार को दिनभर हेलिकॉप्टर ने कई राउंड लगाए, वहीं रविवार सुबह करीब 10 बजे से फिर शहर के आसमान में हेलिकॉप्टर उड़ता दिखाई दिया।