बीना: मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से 32 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jun 10, 2025 32 वर्षीय अमित पिता भगवती प्रसाद अग्निहोत्री निवासी ग्राम सनाई जो रात में मंडी बामोरा रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई सूचना मिलते ही मंगलवार को जवान मौके पर पहुंच गए। और वाहन की मदद से शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं जीआरपी प्रधानारक्षक जयपाल यादव ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया।