नई बस्ती का युवक पूर्वा नहर में डूबा, मौत, पुलिस ने शव बरामद कर अस्पताल भेजा, कारण अज्ञात
रीवा रोड कारगिल ढाबा के पीछे पूर्वा नहर में एक युवक पूर्वा नहर में गिर गया । स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया । मृतक युवक सत्यम सेन सेंट्रल जेल के पीछे नई बस्ती निवासी बताया जा रहा है । मंगलवार की रात 9 बजे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ।