इंद्रगढ़: श्रीयादे माता जन्म उत्सव पर प्रजापत समाज ने निकाली विशाल शोभायात्रा, मार्गों पर उमड़े श्रद्धालु
श्रीयादे माता जी के जन्म उत्सव पर मंगलवार को प्रजापत समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के साथ गणेश वाटिका मंदिर परिसर से सुबह 11 बजे रवाना हुई शोभायात्रा ने शहर में धार्मिक उत्सव का माहौल बना दिया। शोभायात्रा में समाज के लोगों सहित शहरवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मार्ग में समाजजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।