बिंदकी: जहानाबाद क्षेत्र के तीन स्थानों में सीसी रोड और नाली निर्माण का विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने किया लोकार्पण
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के अमौली विकासखंड क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थान में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने रविवार को दिन में 2 बजे 47 लाख 63 हजार की लागत से कुल 530 मीटर सीसी रोड तथा नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और जल निकासी की व्यवस्था ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने का काम करेंगे। लगातार विकास हो रहा है।