झाझा: सरैया गांव में डायरिया बीमारी से 14 वर्षीय किशोर हुआ ग्रसित, रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया भर्ती
Jhajha, Jamui | Aug 26, 2024 झाझा प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव में डायरिया बीमारी थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन वहां पर डायरिया से ग्रस्ति मरीज की पहचान हो रही है। वही सोमवार को भी एक 14 वर्षीय किशोर की अचानक डायरिया बीमारी से तबीयत पूरी तरह बिगड़ गई जिसके बाद अस्पताल को सूचना दिया गया तो एंबुलेंस से किशोर को रेफरल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया।