आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर क्षेत्र के रानीपुर रजमों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को विराट हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी मंदिर प्रांगण में हुआ । महासम्मेलन से पूर्व रामजानकी मंदिर बिंद्रा बाजार से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई । वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया।