लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ तहसील क्षेत्र के विकासखंड बिजुआ में शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।