सोनो: नारगंजो में विद्यालय में खराब पड़े चापाकल को पीएचईडी विभाग ने करवाया ठीक
Sono, Jamui | May 2, 2024 भीषण गर्मी के कारण नारगंजो क्षेत्र में लगातार पानी की समस्या आने की सूचना पर पीएचईडी विभाग के मिस्त्री नारगंजो क्षेत्र में पहुंचकर खराब पड़े चापाकल बनाने में जुट चुके है। इसी आलोक में पीएचईडी विभाग के मिस्त्री ने नारगंजो उ.मध्य विद्यालय में खराब पड़े चापाकल की मिली शिकायत पर उसे ठीक करवाया गया।