मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने शुक्रवार को खालवा ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाएंँ देखी। उन्होंने ग्राम रोशनी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम लंगोटी और जामनी गुर्जर के उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्टाफ की बैठक ली।