पाकरटांड के नानेसेरा के पास सोमवार के शाम 4:00 बजे मोटरसाइकिल सवार देवव्रत सिंह नामक व्यक्ति को केटीएम सवार व्यक्ति ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे कि गंभीर रूप से वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी इलाज चल रही है। बताया गया कि माथे में गंभीर चोट लगी है।