सूरजपुर: ग्राम लटोरी की दुलारी दीदी फल बेचकर बनीं आत्मनिर्भर, स्व-सहायता समूह से मिली सफलता
सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत लटोरी की निवासी दुलारी दीदी ने मेहनत और आत्मविश्वास से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने 60 हजार रुपये का ऋण लिया और फल विक्रय का व्यवसाय शुरू किया। आज वे इस छोटे से कारोबार से प्रतिमाह लगभग 25 से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है ।