चौसा प्रखंड क्षेत्र के बड़की बढ़ौना में शनिवार से संतमत सत्संग के 115 अधिवेशन की तैयारी आयोजन समिति के द्वारा पूरी कर ली गई है। मालूम हो कि उक्त आयोजन तीन दिवसीय होगा जो की 14 मार्च, 15 मार्च एवं 16 मार्च तक चलेगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने भी आयोजन का निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।