औरैया: नौकरी में बहाली कराए जाने के उद्देश्य से आधा सैकड़ा से अधिक संविदाकर्मी डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से मिल रखेंगे बात
स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस सेवा में भर्ती किए गए करीब 9000 कर्मचारियों को कोविड के बाद निकाल दिया गया था। इन्हीं मांगों को लेकर संविदा कर्मी इटावा से एक पैदल यात्रा प्रारंभ कर चुके हैं जो आज औरैया पहुंची। यह यात्रा डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के लिए जा रही है। नेतृत्व कर रहे शरद यादव ने बताया कि वहां से जो आश्वासन मिलता है उसके बाद रणनीति बनाएंगे