रायबरेली: अटौरा बुजुर्ग गांव में ग्लैंडर मशीन की चपेट मे आया,जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
शनिवार को गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अटौरा बुजुर्ग गांव में लकड़ी काटते समय मजदूर चंद्रकेश ग्लैंडर की चपेट में आया। ग्लैंडर की चपेट में आने से मजदूर को हाथ में गंभीर रूप से चोट आई। परिजनों के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया,जहां पर हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।