अमरिया से बड़ी ख़बर आस्था, अकीदत और रूहानियत का केंद्र बनी घेरा शरीफ दरगाह, जहाँ हज़रत हाफ़िज़ अहमद हसन शाह उर्फ़ दादा मियां का 136वां सालाना उर्स पूरी शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। दूर-दराज़ से आए हज़ारों जायरीनों ने दरगाह घेरा शरीफ में हाज़िरी देकर चादरपोशी और दुआओं में शिरकत की। शुक्रवार दोपहर तीन बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।