चौथ का बरवाड़ा: गिरधरपुरा में धूंधरमल बाबा के स्थान पर महायज्ञ शुरू, बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया भाग
तहसील क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव के पास स्थित धूंधरमल बाबा के स्थान पर सात दिवसीय महायज्ञ रविवार सुबह 11:00 से शुरू हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई तथा बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। सात दिवसीय महायज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे।