त्योंथर: चितौली नदी में जलस्तर बढ़ने से डोडकिया पुल डूबा, आवागमन बाधित, जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग, प्रशासन बेखबर
Teonthar, Rewa | Aug 8, 2025 त्यौंथर तहसील में एक बार फिर से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो रही है आपको बता दें गढ़ी चौकी क्षेत्र अंतर्गत डोडकिया में चितौली नदी पर बना पुल डूब गया है जिसके कारण जवा से शंकरगढ़ पहुंच मार्ग का आवागमन बाधित है लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं प्रशासन पूरी तरीके से बेखबर है किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है