लोहरदगा: कुमारिया गांव में आपसी विवाद में पत्नी ने खाया जहर, गंभीर
बुधवार को परिजनों ने महिला को इलाज के लिए भंडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार कुमहरिया गांव निवासी बिरसा उरांव और उसकी पत्नी रंथी उरांव के बीच बीच किसी बात को ले कहा-सुनी हो गई जिससे गुसाई पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।