मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा जलाशय की बड़गांव माइनर के अर्जुननाला के पास एक वाटर कोर्स से खेत तक पानी ले जाने में लापरवाही बरतने वाले एक किसान के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज हुई है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ सालिकराम बारेकर और उपयंत्री आकाश मेश्राम ने सोमवार को थाने पहुंचकर किसान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर शिकायती आवेदन दिया है।