धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बेकारबांध क्षेत्र में नव निर्मित पी.सी.सी. पथ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पथ के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि धनबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।।