नैनपुर: चीजगांव के जंगल में अवैध कटाई करते 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹35000 की लकड़ी जब्त
Nainpur, Mandla | Mar 25, 2026 नैनपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन कटाई के विरुद्ध मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात सर्कल पौड़ी बीट कक्ष क्रमांक 82 में दबिश देकर वन विभाग ने चार आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से सागौन की लकड़ी बरामद की गई। लोकेश कुमार भाटिया डिप्टी रेंजर ने बताया कि चारों आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 के तहत केस दर्ज किया गया।