उरई: कालपी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
Orai, Jalaun | Jan 22, 2026 गुरुवार की दोपहर 1:00 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, महिला कानपुर से उरई बाइक पर सवार होकर पति के साथ आ रही थी तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी जिससे महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई और उसकी मौत हो गई वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।