ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के हेवतहा नेवढ़िया गाँव के चौबेलाल ने बताया कि, 2 अक्टूबर को उसका बेटा सुरेंद्र घर से खेत जा रहा था,तभी बन्दी के दिन चोरी से शराब बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस के डर से भागते समय बाइक से टक्कर मार दी थी।जिससे बेटे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था।विपक्षी ने इलाज का खर्च देने को कहा था, अब मना कर रहा है।रविवार को तहरीर दी है।