कोरबा: दीपका में श्रमिक की मौत से आक्रोश, परिजनों और सहकर्मियों ने किया प्रदर्शन, कलिंगा कंपनी पर लगाया आरोप
Korba, Korba | Mar 18, 2026 एसईसीएल की दीपका परियोजना की ठेका कंपनी कलिंगा के एक कर्मचारी की संदिग्ध मौत हो गई। बीती रात हुई मौत से आक्रोशित परिजनों और सहकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि कलिंगा प्रबंधन की मनमानी चरमोत्कर्ष पर है।इस कंपनी को अपने फायदे से मतलब है कर्मचारी की जिंदगी इसके लिए कोई मायने नहीं रखती।