तीन धार बालाजी बोरखंडी में सेमलीहाट मंडल द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा और स्वामी विवेकानंद की जीवंत झांकी के साथ हुआ। इस अवसर पर 12 गाँवों की मातृशक्ति और युवा शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर वक्ताओं ने आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर समाज को संगठित रखने व राष्ट्र निर्माण पर बल दिया ।